फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   145 turtles worth Rs 7 lakh recovered at Vindhyachal station, two arrested

Mirzapur News: विंध्याचल स्टेशन पर 7 लाख के 145 कछुए बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
145 turtles worth Rs 7 lakh recovered at Vindhyachal station, two arrested
विंंध्याचल। प्रयागराज महाकुंभ के चलते स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ का लाभ उठाकर तस्कर कछुओं को लेकर पश्चिम बंगाल जाने वाले थे, इस बीच मंगलवार की रात विंंध्याचल स्टेशन पर जीआरपी ने दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उनके गट्ठर और बैग की तलाशी ली गई तो 145 कछुए बरामद हुए। जिसकी अनुमानित कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी दूसरी बार कछुआ लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी सुनील कुमार गौड़, आरपीएफ चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ रात में विंंध्याचल स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर दिल्ली छोर की ओर बेंच पर दो संदिग्ध लोग पिट्ठू बैग व गट्ठर लेकर बैठे दिखाई दिए। जीआरपी ने दोनों संदिग्ध लोगों के बैग को खोलवाकर जांच की कछुए मिले। पांच पिट्ठू बैग व एक गट्ठर में 145 कछुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने रोहित कंजड़ व किशुन कुमार निवासी महेशुआ थाना हनुमानगंज जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जीआरपी प्रभारी सुनील गोंड ने बताया कि आरोपी अपने गांव से कछुआ पकड़कर पश्चिम बंगाल के वर्धमान जाने वाले थे।
अपने गांव से बस से आए थे। इस समय प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ है। लोग बैग व गट्ठर आदि लेकर जा रहे हैं। तस्कर भी भीड़ की आड़ में कछुए लेकर जा रहे थे। इस बीच उनको पकड़ लिया गया। बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत सात लाख रुपये है। दोनों आरोपी दूसरी बार कछुआ लेकर पश्चिम बंगाल जाने वाले थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी कछुओं को पश्चिम बंगाल में जाकर बेचते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कछुओं का उपयोग मांस और दवा के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed