फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिले भर में भाजपाईयों ने निकाली संकल्प बाइक रैली

जिले भर में भाजपाईयों ने निकाली संकल्प बाइक रैली

Sun, 03 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
जिले भर में भाजपाईयों ने निकाली संकल्प बाइक रैली
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी का संकल्प बाइक रैली शनिवार को पूरे जिले में निकाली गई। अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में निकाले गए रैली में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। नगर विधान सभा में आयोजित रैली को जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी व नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर विधान सभा में निकाली गई बाइक रैली कोन मंडल के तिलठी रामलीला से निकलकर श्रीपट्टी, मवैया, पक्का पुल होते हुए नगर के महंथ शिवाला, नारघाट, त्रिमुहानी, घंटाघर,पुलिस लाइन, भरुहना चौराहा होते हुए विंध्याचल के रास्ते गैपुरा मंडल के खम्हरिया पहुंचा।
विज्ञापन

जिगना: भाजपा द्वारा निकाली गई विजय संकल्प बाइक रैली का समापन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने खम्हरिया कला में भी निकाला गया। छानबे विधान सभा की रैली का समापन कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश उपाध्याय ने मोहनपुर स्थित गुलाब कली बालिका इंटर कॉलेज मैदान किया। समापन अवसर पर संबोधित करते हुए नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि पूरे विश्व में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान हो रहा है। ।सभा को शिव चंद्र मिश्र, राम अवध पांडेय, जय सिंह, अशोक शुक्ल, वरुण शुक्ला, राजेंद्र पाठक ने भी सम्बोधित किया। लालगंज: छानवे विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प बाइक रैली हलिया से चलकर लालगंज पहुंची संयोजक जयप्रकाश उपाध्याय व छानवे विधानसभा प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह मंडल अध्यक्षों के साथ भारी संख्या में बाइक के साथ रैली में शामिल हुए इस मौके पर कार्यकर्ता पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगाते रहे। हलिया: बीजेपी मंडल कार्यकर्ताओं ने हलिया के हथेड़ा मोड़ से वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के स्वदेश वापसी में अपनी खुशी का इजहार गाजे बाजे के साथ किया। पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह व वरिष्ठ भाजपा नेता बिन्द्रा विश्वकर्मा, विजय संकल्प बाइक रैली पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। कछवां: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी विद्यालय से कमल संदेश बाइक रैली निकाली। रैली में मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने भाजपा झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटरसाइकिल रैली कछवां थाने चौराहे से निकलकर नगर समेत ग्राम्यांचलों में भ्रमण किया। कार्यकर्ताओं ने पिछले साढे़ चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यो का उल्लेख किया। इस दौरान जिला महामंत्री जय सिंह पाल, दीपक उपाध्याय, मुरारी सिंह, आशीष सिंह, संतोष सिंह, मनोज सिंह, मनोज पांडेय आदि शामिल रहे। सीखड़:मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष रवींद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गई। रैली खानपुर, मंगरहा, खैरा और पाहो बाजार तक निकाला गया। आजाद चौक पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ अभिनंदन के अभिनंदन में नारे लगाए। विजय संकल्प रैली में सीखड़ मंडल अध्यक्ष रविंद्र नारायण सिंह, फुलगेन सिंह, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य सर्वेश पाठक, भाजयुमो सीखड़ मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। जमालपुर: बाईक को रैली को जनपद के सहप्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील चंद जैन ने बाइक हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजय संकल्प रैली में शामिल बाइक सवार जमालपुर मंडल के कई गांवों से होते हुए नारायनपुर, कैलहट, चुनार होते हुए सीखड़ मंडल के विदापुर गांव पहुंचे। इस दौरान दिनेश सिंह, आलोक सिंह, नरसिंह चौहान, मन्ना सिंह, सुखपाल सिंह, मोतीलाल सिंह, धीरज सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र पासवान, जोशी पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed