फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पारदर्शिता के साथ वितरित हो अनाज:डीएम

पारदर्शिता के साथ वितरित हो अनाज:डीएम

Sat, 18 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पारदर्शिता के साथ वितरित हो अनाज:डीएम
मिर्जापुर। जिला खाद्य सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने गरीबों को पारदर्शिता के साथ अनाज देने का निर्देश दिया। कहा कि प्वाइंट आफ सेल ई-पास मशीन से कार्डधारकों में अनाज का वितरण किया जाए।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी उमेश चंद ने बताया कि जिले में अब तक कुल 4 लाख 30 हजार 389 कार्डों के सापेक्ष 4 लाख 27 हजार 289 समेत कुल 99.28 फीसदी राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। बताया कि सतर्कता समितियों का गठन कर ई-पास मशीन के जरिये आधार कार्ड के आधार पर अंगूठा लगाकर अनाज वितरण कराया जा रहा है। विशेष अभियान चलाकर गरीबों आवेदन फार्म भरवाते हुए उसकी ऑनलाइन फीडिंग करा कर अनाज दिया जा रहा है। योजना से ग्रामीण क्षेत्र के 75.04 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्र के 64.00 प्रतिशत लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। अन्त्योदय पात्र लाभार्थियों को 35 किलो (20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल) तथा पात्र गृहस्थियों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज (3 किलो गेहूं तथा 2 किलो चावल) वितरित कराया जा रहा है। गरीब को अन्न योजना के तहत पखवारा पहली से 15 अगस्त 2018 तक चलाया गया। इस योजना के तहत कुल 3801 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 3437 पात्र तथा 364 आवेदन अपात्र पाए गए। इनकी फीडिंग कराई गई है। अनाज और केरोसिन के उठान, वितरण एवं सत्यापन के लिए रोस्टर के अनुसार प्रथम स्तर पर जिला स्तरीय, द्वितीय स्तर पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक तथा तृतीय स्तर पर दुकानों का सत्यापन कराया जा रहा है। इस दौरान जिला स्तरीय सतर्कता समिति के सदस्य डीएसटीओ कैलाश राम, डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी, डीपीओ प्रमोद सिंह, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed