फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अनियंत्रित बोलरो पलटी चार घायल

अनियंत्रित बोलरो पलटी चार घायल

Sun, 05 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित बोलरो पलटी चार घायल
पड़री। थाना क्षेत्र के अघवार बरकछा संपर्क मार्ग पर स्थित हाईमाई आश्रम के समीप तेज रफ्तार एक बोलेरो रविवार की शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे पड़री निरीक्षक श्रीकांत राय ने सभी को घायलावस्था में बोलेेरो से बाहर निकलवाकर जिला चिकित्साल भेजवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी बाजार निवासी चार लोग एक बोलेरो से देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने आए थे। वहां से शाम पांच बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र के हाईमाई आश्रम के पास पहुंचे कि उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कन्हैया जायसवाल 30 वर्ष निवासी रानीबाग, रमाशंकर 28 वर्ष निवासी पक्का पोखरा, शमी 30 वर्ष निवासी वासलीगंज, छोटे लाल 35 वर्ष निवासी नवीन सिनेमा हाल लालडिग्गी शामिल है। इसमें रमाशंकर और छोटेलाल को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed