फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 01 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार
मिर्जापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सारी पट्टी गांव के पास से चोरी की बैटरी के साथ दो आरोपियों को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की एक बैट्री बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्घ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। ये जानकारी सीओ नगर संजय सिंह ने शहर कोतवाली में मंगलवार को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर कोतवाल अरूण यादव एवं फतहां चौकी प्रभारी हवलदार पाल मंगलवार को नगर के फतहां के पास वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बैटरी को बेचने के लिए बाजार की ओर जा रहे हैं। जानकारी होते ही दोनों लोग शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां स्थित सारी पट्टी गांव के पास पहुंचे और दो युवकों को गिरफ़्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से चोरी की एक बैट्री बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोनू गुप्ता पुत्र दिलीप कुमार निवासी सिविल लाइन शहर कोतवाली ने बताया कि वह अपने साथी अरविंद कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी पक्की सराय तकियादानुशाह शहर कोतवाली के साथ 29 जुलाई की रात जजेज आवास के सामने खड़े एक ई रिक्शा से चुराया था। इसके अलावा शहर के राजर्षि नगर कालोनी, बह्मचारी का कुआ समेत अन्य जगहों से मोबाइल व साइकल भी चुरा बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed