फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसानों की सात दशक की मांग मोदी सरकार ने पूरी की

किसानों की सात दशक की मांग मोदी सरकार ने पूरी की

Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
किसानों की सात दशक की मांग मोदी सरकार ने पूरी की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की सात दशक की मांग पूरी की है। किसानों को फसल की लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का फैसला कर किसानों को नई संजीवनी दी है। आजादी के बाद से किसान इसकी मांग करते चले जा रहे थे। किसानों की लिए ये सबसे बड़ा दिन है। मोदी सरकार के इस फैसले को उन्होंने ऐतिहासिक बताया। अमित शाह बुधवार को विंध्याचल पहुंचने पर होटल संदीप इंटरनेशनल में पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों का जो अधिकार था, उससे वंचित रखा गया था। कई सालों तक किसानों के आंदोलन हुए। किसान शहीद हुए लेकिन किसी सरकार ने ऐसा करने का साहस नहीं किया था। सरकार के इस फैसले से छोटे किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। कहा कि भाजपा की सरकार जब से बनी है, वह अपने वादों को पूरा करती आ रही है। देश के किसानों की माली हालत में सुधार करने, गांवों को टूटने से बचाने के लिए ये बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। मक्का, रबी, कपास, मूंगफली, दलहन आदि को फायदा होगा। इसके पहले यूरिया की कालाबाजारी को रोका गया और उसकी पर्याप्त उपलब्धता कराई गई। खादों के दामों में कटौती की गई। बीमा योजना शुरू की गई। सिंचाई की परियोजनाओं को पूरा किया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की हर तरह से मदद की जा रही है। किसानों की माली हालत सुधरती है, तो इसके साथ ही खेत मजदूरों ही हालत भी सुधरती है। भाजपा अध्यक्ष होने के नाते वह सरकार के इस फैसले से बेहद खुश हैं। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed