{"_id":"5ad38fd94f1c1b390a8b4b8b","slug":"141523814361-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पानी न शौचालय कैसे मिलेगी यात्रियों को सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पानी न शौचालय कैसे मिलेगी यात्रियों को सुविधा
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी स्टेशन की निष्प्रयोज्य पड़ी पानी टंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। रेलवे यात्रियों को सुविधाएं देने का दावा भले करे लेकिन सचाई इससे अलग है। इसका उदाहरण पहाड़ा रेलवे स्टेशन है जहां पेयजल संकट से परेशान यात्रियों ने शनिवार को स्टेशन मास्टर को बंधक बनाकर हंगामा किया था। इस स्टेशन पर डेढ़ माह से पंप खराब होने के कारण पेयजल संकट है लेकिन पंप की मरम्मत नहीं कराई गई। विभिन्न ट्रेनों से आने वाले यात्री पेयजल के लिए परेशान रहते हैं।
पहाड़ा रेलवे पर शनिवार को यात्रियों की ओर से किए गए हंगामे की जब रविवार को पड़ताल की गई तो वहां चौंकाने वाला तथ्य आया। बताया गया कि लगभग डेढ़ माह से स्टेशन पर पानी की सप्लाई के लिए लगाया गया पंप खराब पड़ा है। जिसका मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में यात्रियों को कौन करे लगभग 50 की संख्या में कालोनियों में रह रहे कर्मचारी भी पानी के लिए परेशान हैं। एक बाल्टी पानी लेने के लिए वह एक किलोमीटर की दूरी तय करने को विवश हैं। इतना ही नहीं स्टेशन पर शौचालय भी काफी दिनों से खराब पड़ा है। कालोनी निवासी नीलेश कुमार, अशोक कुमार, मान सिंह, बनवारी लाल, कमलेश, आशीष तिवारी, कमलेश तिवारी, कृष्ण कुमार, रामरक्षा, शिवलाल, रामजी वर्मा, वीरेंद्र वर्मा का कहना है कि हम लोगों के वेतन से बिजली और पानी का बिल काटा जाता है, लेकिन यहां व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं है। पानी लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। स्नान करने और बर्तन साफ करने के लिए भी परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पानी की किल्लत को देखते हुए पानी को गांव पर भेज दिया गया। बताया कि स्टेशन पर लगाया गया हैंडपंप भी चालू नहीं है।
स्टेशन मास्टर अजय कुमार झां ने बताया कि एक अप्रैल से मैने पहाड़ा स्टेशन पर ड्यूटी ज्वाइन कीै। इससे पहले से पंप खराब है जिसकी मरम्मत के लिए मेमो भेजा गया था। वहां से मिस्त्री भी आया लेकिन पंप चलने के बाद फिर खराब हो गया जो अबतक चालू नहीं र्हुई। यहां पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है जिससे यात्री परेशान रहते है।
विज्ञापन
एसडीएम सदर अरविंद चौहान के निर्देश के बावजूद पहाड़ा स्टेशन पर पानी उपलब्ध कराने के लिए टैंकर नहीं भेजा गया। जबकि शनिवार को पहाड़ा स्टेशन पर यात्रियों द्वारा पानी को लकर मचाए गए बवाल के बाद एसडीएम सदर ने बीडीओ पहाड़ी भावना यादव को टैंकर से पानी उपलब्ध कराने को कहा था। उधर बीडीओ पहाड़ी का कहना है कि टैंकर से पानी उपलब्ध कराने के लिए जल निगम व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से संपर्क किया गया लेकिन टैंकर नहीं मिल पाया। गांव के प्रधानों से बात करने पर बताया गया कि सभी गांवों में पानी सप्लाई के लिए भेजा गया। वर्तमान समय में कोई टैंकर खाली नहीं है।