फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मौनी अमावस्या पर मौन रह गंगा में लगाई डुबकी

मौनी अमावस्या पर मौन रह गंगा में लगाई डुबकी

Wed, 17 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर मौन रह गंगा में लगाई डुबकी
अमावस्या पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु
मिर्जापुर। मौनी अमावस्या पर जिले भर में श्रद्घालुओं ने मौन रह गंगा स्नान किया। इस मौके पर लाखों भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मौनी अमावस्या पर मंगलवार चार बजे भोर से ही भक्तों का रेला गंगा घाटों पर उमड़ पड़ा। भक्त स्नान दान करने के बाद माला, फूल, नारियल व चुनरी लेकर दर्शन के लिए कतार में खड़े हो गए। कपाट खुलते ही धाम मां के जयकारों से गूंज उठा। भक्त जयकारा लगाते आगे बढ़ते गए और दर्शन पाकर निहाल हो गए। श्रद्घालुओं ने विधिवत दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
विज्ञापन

भक्तों के हुजूम से मंदिर क्षेत्र पटा रहा, किसी ने झांकी तो किसी ने गर्भ गृह में जाकर हाजिरी लगाई। मंदिर के छत पर शहनाई की गूंज उठती रही। इस अवसर पर भक्तों ने त्रिकोण परिक्रमा कर महाकाली, महालक्ष्मी व महासरस्वती से सुख शांति की मन्न्त मांगी। नगर के बरिया घाट पर पर्व के मौके पर गंगा स्नान करने वालों को रेला लगा रहा। लोगों ने लागों ने मौन रहकर स्नान करने के बाद अन्न, वस्त्र, द्रव्य का दान पुण्य किया। स्नान के दौरान भगवान विष्णु का स्मरण किया। महिलाओं ने तुलसी के 108 बार परिक्रमा कर सुख शांति की कामना की। इस दौरान खिलौनों की दुकानें सजी रहीं। चुनार संवाददाता के अनुसार मौनी अमावस्या के अवसर पर संतोषी माता मंदिर घाट, बालूघाट, रामघाट, शिवाला घाट, बावनजी घाट सहित अन्य घाटों पर लोगों ने मौन स्नान कर पूजा पाठ व दान कर पुण्य अर्जित किया। नगर सहित क्षेत्र के तमाम ग्रामीण इलाकों से भी लोगों ने आकर गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

विंध्यधाम में मंगलवार सुबह दस बजे उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात काली खोह स्थित मां काली व पहाड़ पर स्थित माता अष्टभुजा देवी मंदिर जाकर दरबार में हाजिरी लगा मन्नत मांगी। विंन्ध्यधाम से सात किलोमीटर दूर परमहंस बह्म वेता देवरहा हंस बाबा के आश्रम में पहुंच बाबा का दर्शन पूजन किया। इसके बाद सड़क मार्ग से इलाहाबाद होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। तीर्थ पुरोहित चित्रसेन मिश्रा ने उन्हे दर्शन पूजन कराया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संतोष गोयल, श्याम सुंदर केशरी, रोहित त्रिपाठी, सिद्धार्थ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed