फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

Thu, 14 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन एवं जनता इंटर कॉलेज के तत्वावधान में गुरूवार से ओपेन जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल के विकास एवं समाज में खेल भावना जागृत करने के उद्देश्य से सक्तेशगढ़ वॉलीबाल कोर्ट पर मैच का शुभारंभ हुआ। इसमें अब तक 20 पुरुषों व 05 महिलाओं की टीमें प्रवेश ले चुकी हैं।

प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी व खेल अध्यापक संजय कुमार सिंह तथा संघ के पदाधिकारियों के समन्वय से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला ओलंपिक एवं वॉलीबाल संघ के महासचिव एसपी त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से सय से क्रीड़ा स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज सेवी अजय कुमार सिंह व कॉलेज के प्रबंधक डा. कृष्ण शंकर सिंह प्रात: साढ़े नौ बजे करेंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एडीएम विजय बहादुर व विशिष्ट अतिथि चुनार एसडीएम अविनाश त्रिपाठी द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता में जनपद की कई टीमों को शामिल किया जाएगा। चयनित टीम 19 से 23 दिसंबर को मैनपुरी जनपद में प्रदेशीय सीनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed