{"_id":"59fcbfa14f1c1b6f548bad1c","slug":"141509736353-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। विकास खंड मझवां के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर आरोपी प्रधान की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की जा रही है। बैंक से लेनदेन भी मनमाने तरीके से किया जाता है। ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत की कोई बैठक नहीं बुलाई। पंचायत रजिस्टर में पंचायत सदस्यों का भी फर्जी हस्ताक्षर बना कर कोरम पूरा कर लिया जा रहा है। शौचालय, आवास और राशन कार्ड आवंटन मनमाने तरीके से किया गया और निर्माण भी घटिया दर्जे का हो रहा है। खड़ंजा, नाली एवं हैंडपंपों के मरम्मत में भी गड़बड़ी हुई है। इस दौरान अजय कुमार, राजेश, बब्बन सिंह, अनुज कुमार उपाध्याय, नान्हक, राजेंद्र प्रसाद, होरी लाल, दूब लाल मौर्या, संतोष कुमार मौर्या, इंद्र बहादुर, सुधाकर, गोपाल, मुन्नर मौर्या आदि शामिल रहे।