{"_id":"59f4ce384f1c1b69678b7cfa","slug":"141509215800-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने मनाया पितामह दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने मनाया पितामह दिवस
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। संत थामस इग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में शनिवार को पितामह दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया द्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. जनमेजय सिंह विशिष्ट अतिथि मेजर कृपाशंकर सिंह ,प्रधानाचार्य फादर मेल्विन डिसूजा अंजू सिंह , कुसुम उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया हेड ब्वाय अंकित सिंह और हेड गर्ल अपाला सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया द्य इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने ‘‘नाना तेरी मोरनी को मोर ले गया’’ गीत का पाठ किया। कक्षा तीन के छात्रों ने दादा जी की छड़ी हूँ मैं पर नृत्य कर मन मोह लिया। छात्रों ने हिंदी लघु नाटक के माध्यम से दादा दादी के महत्व को उजागर किया जिससे दर्शकों की आंखें नम हो गईं। वरिष्ठ वर्ग के छात्रों ने स्वच्छता अभियान पर नाटक प्रस्तुत किया द्य करीब पांच सौ छात्रों के दादा-दादी इस कार्यक्रम पर उपस्थित रहे द्य मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब की यह नैतिक जिम्मेदारी है की बच्चों का ध्यान दें तथा अपनी पुरानी परंपराओं को संभाल कर रखें द्य फादर ने कहा कि इस अवसर को मनाने का उद्देश्य मात्र इतना ही है की बच्चे अपने बुजुर्गों का आदर , सम्मान करना सीखें। उनकी आज्ञा का पालन करें। ये हमारे समाज की धरोहर हैं तथा इनके अनुभवों से सदैव अनुप्राणित होने की आवश्यकता है द्य धन्यवाद ज्ञापन प्रतिष्ठा अग्रवाल ने किया द्य कार्यक्रम की समन्वयन जस्टिना मेम और मिस श्रेया रहीं।
विज्ञापन