{"_id":"59d928344f1c1bf4688b49cd","slug":"141507403828-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिचाई को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ढेबरा भभौरा मार्ग किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिचाई को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ढेबरा भभौरा मार्ग किया जाम
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। धान की फसल ऐन तैयार होने के मौके पर सिंचाई के बिना पीली पड़ रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। नहरों में पानी नहीं आने से क्षुब्ध भभौरा गांव के किसानों का गुस्सा शनिवार की सुबह फूट पड़ा। सैकड़ों किसानों ने चौकिया माइनर पर ढेबरा-भभौरा मार्ग को जाम कर दिया। वे टेल के गांवों तक पानी पहुंचाने की मांग कर रहे थे।
सिंचाई विभाग के अभियंताओं पर जानबूझकर टेल तक पानी नहीं पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि टेल के दर्जनों गांवों की फसलें सूख रही हैं। नहर की सिल्ट सफाई नहीं कराने से माइनर पट गयी है और उसमें झाड़-झंखाड़ उग गया है। नहर खुलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी निगरानी नहीं करते है, जिसके चलते टेल के गांवों तक नहीं पानी नहीं पहुंच पा रहा है। भभौरा, देवरीला, गुलौरी, चरगोडा, गौरी, हमीदपुर, चैनपुरा, सेमरा जमालपुर, घरवाह, मदरां, सिकन्दरपुर, तेतरिया, लोढवा में पानी नहीं पहुंचने से धान की फसल पीली हो गई है। विरोध करने वालों में चमरू, प्यारे सिंह, बालेश्वर यादव, बिंदू बच्चेलाल यादव, प्रभु सिंह,खिलाड़ी साव, अशोक सिंह,लवकुश बियार, रामानंद बियार, रामबली यादव, रामभजन यादव, संकठा यादव सहित तमाम किसान रहे।