{"_id":"596a639d4f1c1b44458b4888","slug":"141500144541-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांड्री व ड्राई क्लीनिंग के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांड्री व ड्राई क्लीनिंग के लिए करें आवेदन
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा स्वत: रोजगार योजना के लिए नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजना तथा धोबी समाज के लिए लांड्री एवं ड्राई क्लीनिंग खोला जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि स्वत: रोजगार योजना में बीस हजार से 15 लाख तक का ऋण, नगरीय क्षेत्र में दुकान निर्माण योजना में 78 हजार और लांड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजना में एक लाख से 2.16 लाख ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें एक लाख रुपया अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याज रहित ऋण के रुप में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की वार्षिक आय 56 हजार 460 रुपया से अधिक नहीं हो। इसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा आय व जाति प्रमाण पत्र जारी हो। उन्होंने कहाकि दूकान के लिए 20 अगस्त तक आवेदन पत्र विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा करें।