{"_id":"5b03123c4f1c1b5a798b5796","slug":"131526927932-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे किसान
Updated Tue, 22 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। राजगढ़ विकास खंड में गेहूं की खरीददारी के लिए कई क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन क्रय केवल भारतीय खाद्य निगम हाट शाखा राजगढ़ एवं पीसीयू के सहकारी समिति ददरा हिनौता पर ही खरीद की जा रही है। पीसीयू के क्रय केंद्र पर विगत 15 दिन से 23 किसानों का लगभग 30 लाख का भुगतान नहीं होने से किसान समिति का चक्कर लगा रहे हैं। कमिश्नर ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को 24 घंटे के अंदर भुगतान करने का निर्देश के बावजूद भुगतान नही किया गया है।
विकास खंड राजगढ़ के साधन सहकारी समिति ददरा हिनौता द्वारा पीसीयू का गेहूं क्रय केंद्र खुला है, जिसमें कृषि ऋण बकाएदार किसानों ने गेहूं तो बेच दिया लेकिन धन नही मिलने से सहकारी समिति का ऋण भी जमा नही कर पे रहे हैं। जिससे किसानों को खरीफ की बुआई नजदीक आती जा रही है, किसान खाद, बीज के जुगाड़ में लगा हिला है, गेहूं की लागत भी नही निकली, फिर भी गेहूं बेच कर अगली तैयारी में लगे होने के बाद भी सरकारी क्रय केंद्र पर अपनी उपज बेचने के बाद भी धन के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कमिश्नर ने 24 घंटे के अंदर भुगतान का निर्देश दिया था, लेकिन संबंधित अधिकारी आंख मूंदे किसानों का शोषण देख रहे है।