फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30 से शुरू होगा एनएच सेवन के मरम्मत का कार्य

30 से शुरू होगा एनएच सेवन के मरम्मत का कार्य

Tue, 19 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
30 से शुरू होगा एनएच सेवन के मरम्मत का कार्य

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले को वाराणसी और मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग सात के दिन बहुरने वाले हैं। अब खस्ताहाल हो चुकी इस सड़क के मरम्मत कार्य का शिलान्यास आगामी 30 दिसंबर को जिले की सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। जिले में लगभग सवा सौ किलोमीटर का सफर कराने वाले इस मार्ग पर जिन स्थानों पर कट स्टोन लगे हैं या जहां सड़क की स्थिति बार बार खराब हो जाती है वहां आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

आगामी 30 दिसंबर को शिलान्यास होने के बाद इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा। 82 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत होने वाली इस सड़क पर नरायनपुर में एक किलोमीटर तथा मिर्जापुर शहर में भरुहना चौराहा, विकास भवन, शीतला मंदिर, बथुआ आदि इलाको के बीच में 16 सौ मीटर तक की सड़क आरसीसी होगी। सड़क की मरम्मत का कार्य जिले के अंतिम छोर ड्रमंडगंज की ओर से शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि इस सड़क पर खास कर मिर्जापुर के बाद लालगंज से हलिया और ड्रमंडगंज की ओर तीन से चार फीट तक गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इन क्षेत्रों के लोगों ने इस सड़क से गुजरना बंद कर विकल्प के तौर पर गांवों से गुजरना शुरू कर दिया है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। विगत जुलाई माह में मुख्यमंत्री के जिले के आगमन के दौरान लोगों ने उन्हें इस समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने अफसरों संग बैठक कर इस मार्ग को ठीक करने का निर्देश भी दिया था। तभी से इस सड़क की मरम्मत करने की रूप रेखा बनने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed