{"_id":"59f4ce3e4f1c1b79548b9b44","slug":"131509215806-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेचूवीर मेला मे उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेचूवीर मेला मे उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा । बेचूवीर बाबा के चार दिवसीय मेले के पहले दिन हजारो आस्थावानों ने बाबा की चौरी पर मत्था टेक मंगलकामना की। शनिवार की देर शाम तक यूपी सहित बिहार, झारखंड,मध्य प्रदेश,छतीसगढ़ और गुजरात आदि प्रांतों से भी कई परिवार के लोग बाबा की चौरी पर हाजिरी लगाने पहुंच गए थे । संतान की प्राप्ति होने पर कई परिवार के लोगों ने अपने नौनिहालों का मुंडन संस्कार भी कराया । वही महिलाओं ने नवजात शिशुओं को चौरी पर रख कर मत्था टेका।
पथरीले रास्ते और दुर्गम पहाडियों से होते हुए बेचुवीर की चौरी पर पहुंचे आस्थावानों की बाबा के प्रति आस्था देखते ही बन रही थी। श्रद्धालु बाबा की चौरी को बरबस एक टक निहारते हुए नजर आए । वही कई भक्तों के आंखों में आंसू भी छलक रहे थे । मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को बाबा की चौरी पर हाजिरी लगाने और अक्षत रूपी प्रसाद का एक दाना प्राप्त कर लेने से संतान की प्राप्ति और भूत प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है ।प्रबोधिनी एकादशी की भोर में विशेष वाद्य यंत्र मनरी बजने के साथ ही पुजारी द्वारा चिंग्घाड की आवाज लगाने के बाद अक्षत रूपी प्रसाद को हवा मे उछाला जाता है । जिसे पाने की होड़ मची रहती है । अक्षत रूपी प्रसाद मिलने के बाद दिनों रात खेलती हबुआती भीड़ की जिजीविषा भी शांत हो जाती है । शनिवार को बाबा की चौरी पर मत्था टेकने के लिए आस्थावानों का हुजूम उमड़ पड़ा । बाबा की चौरी के चारो ओर हजारो नर नारी खेलते हबुआते नजर आए । जैसे किसी अदृश्य शक्ति ने सबको एक सूत्र में बांध दिया हो । प्रशासन द्वारा मेला मे कोई भी कोर कसर नही छोड़ा जा रहा है । आवश्कतानुसार मेला परिसर में जगह जगह पीने के पानी के लिए 25 टैंकर लगाए गए हैं ।बाबा की चौरी पर मत्था टेकने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भक्सी नदी में स्नान किया । मेला क्षेत्र में महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए दो दर्जन से ज्यादा टेंट की व्यवस्था की गई है । मेला परिसर मे आए श्रद्धालुओं को नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया ।एसडीएम चुनार सुनील मिश्रा और सीओ नक्सल के पी सिंह,थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह अपने दल बल के साथ मेला की कमान संभाले हुए थे ।
सीसीटीवी से हो रही निगहबानी
अहरौरा । सुरक्षा की दृष्टि से सकुशल मेला सम्पन्न कराने के लिए मेला परिसर मे सीसीटीवी कैमरे लगवाये गए हैं । थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि मेला मे सुरक्षा के हिसाब से पर्याप्त संख्या में पुलिस पीएसी के जवान लगाए गए हैं । इसी के साथ ही चोर उचक्कों पर पैनी नजर रखने के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं । मेला मे अशांति फैलाने वालो को बख्शा नही जाएगा । मंदिर के पास एक प्रशासनिक कैंप बनाया गया है जहां सीसीटीवी से पूरे मेले परिसर की मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
आस्का लाइट से रोशन हो रहा है मेला क्षेत्र
अहरौरा ।बेचूवीर बाबा की चौरी और बरही माता की चौरी के पास विद्युत आपूर्ति डांवाडोल होने के चलते जिला प्रशासन द्वारा तीन आस्का लाइटों का प्रबंध किया गया है। मेला प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि मेला क्षेत्र में रात के समय अंधेरा होने के चलते एक आस्का लाइट बेचूवीर बाबा के चौरी के पास एक बरही माता के चौरी के पास और एक मेला परिसर को रोशन करेगा ।मेला में साफ सफाई की व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं । मेला परिसर के आस पास स्थित नदी के पास सुरक्षा के हिसाब से बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है ।