फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूताओं को नहीं दिया जा रहा है भोजन व फल दूध

स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूताओं को नहीं दिया जा रहा है भोजन व फल दूध

Sun, 03 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूताओं को नहीं दिया जा रहा है भोजन व फल दूध

विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति को भोजन एवं नाश्ता नहीं मिल रहा है। भोजन नहीं मिलने से नाराज तीमारदारों ने शनिवार को हंगामा किया। उनका कहना था कि बदइंतजामी के चलते मरीजों को भोजन नहीं मिल रहा है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
सरकार अस्पतालों में प्रसव पर जोर दे रही है। मगर अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। प्रसूताओं को अस्पताल में फल और दूध देना बंद कर दिया गया है। विगत 20 दिन से राजगढ़ के प्रसूताओं को 24 घंटे बिना भोजन के रखने के बाद उनको खाली पेट घर भेज दिया जा रहा है। प्रसूताओं में नदिहार की सीतादेवी, चौखड़ा की नीतू देवी, खन्तर की प्रीति, सक्तेशगढ़ की वविता देवी, निकरिका की रागिनी, विशुनपुरा की बृषल को शनिवार को भोजन नहीं मिला तो उनके परिवार वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि कुछ दवाएं भी बाहर से मंगाई जा रही हैं और भोजन भी नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते अस्पताल से जल्दी छूट्टी दे दी जा रही है। चिकित्सकों ने समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

इनसेट
भोजन, दूध, फल के ठेकेदार मिर्जापुर के हैं। धन का भुगतान नहीं होने पर उसने भोजन की आपूर्ति बंद कर दी है। गत 20 दिन से प्रसूताओं को भोजन नहीं मिल रहा है।-प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ डीके सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed