फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद की दुकानें

अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद की दुकानें

Wed, 10 Apr 2019 02:24 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 10 Apr 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के विरोध में बंद की दुकानें
प्रतीकात्मक तस्वीर

आराजी लाइन सुल्तानपुर अदलपुरा में शीतला माता धाम में नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने निरीक्षण किया। धाम में पहुंचकर वहां के अतिक्रमण को हटवाया। अतिक्रमण हटाने से जहां दर्शनार्थियों को घंटों दिक्कतें हुई वहीं व्यापारी इस कार्रवाई से नाराज दिखे। विरोध स्वरूप उन्होंने एक घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखी। बाद में समझाने पर दुकानें खोली।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना था कि बिना सूचना दिए अतिक्रमण हटाने से व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। जिलाधिकारी ने दुकानों के ऊपर लगे प्लास्टिक को फड़वा दिया। घाटों के अगल-बगल के अतिक्रमण को हटवाया। मंदिर के बगल में गंदगी देख डीएम ने सफाई कर्मचारियों को बुलाकर साफ कराया। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि अदलपुरा शीतला धाम में सौ सफाई कर्मचारियों को लगाया जाए।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार श्यामलाल, अमरेश सिंह आदि को पुलिस द्वारा मारे जाने से नाराज दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। जिसके चलते दर्शनार्थियों को दिक्कतें हुई। राजबहादुर साहनी व अन्य गणमान्य लोगों के समझाने पर एक घंटे बाद दुकान को खोला गया। डीएम की इस कार्रवाई से जहां अगल-बगल गांव के लोग खुश रहे, वहीं दुकानदारों में काफी नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार चुनार ओम प्रकाश पांडेय, सीओ चुनार हितेंद्र कृष्णा, कोतवाल चुनार रमेश यादव, चौकी इंचार्ज अदलपुरा अतुल कुमार सिंह, नायब तहसीलदार नटवर सिंह, विनोद श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, ब्लाक प्रमुख ममता सोनकर, ग्राम प्रधान आराजी लाइन सुल्तानपुर अजय सोनकर सहित काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed