फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बच्चों ने कैंडिल जलाकर अटल जी को अर्पित की श्रद्घांजलि

बच्चों ने कैंडिल जलाकर अटल जी को अर्पित की श्रद्घांजलि

Sat, 18 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने कैंडिल जलाकर अटल जी को अर्पित की श्रद्घांजलि
एसएन पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि अर्पित करते बच्चे
एसएन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंडिल जलाकर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। डायरेक्टर राजेश सिंह एवं कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन के सदस्यों ने दीप जलाकर शोक जताया। निदेशक विभूति कुमार मिश्र ने कहा कि अटल बिहारी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा नगर मंडल बथुआ सेक्टर में नगर उपाध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना जताया। अग्रवाल नवयुवक समिति के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन भवन में हुई शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, सचिव नमन मित्तल आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच के जिला मंत्री रामपूजन मिश्र ने शोक जताया।राजकीय संप्रेक्षण गृह में जिला प्रोवेशन अधिकारी डा. अमरेंद्र कुमार पौतस्यायन की मौजूदगी में शोकसभा कर शोक जताया गया। मंडलीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। हुरमत फाउंडेशन देवपुरवा की शोकसभा में सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नव निर्माण क्रांति मंच की टीकापुर मसारी में हुई शोक सभा में लाल बहादुर बिंद ने शोक जताया। नीमा की शोकसभा में चिकित्सकों श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पुतलीघर स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय में हुई शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घासुमन अर्पित किया गया। लायंस स्कूल में शोकसभा हुई। इसमें जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, गंगा सागर दूबे, आशाराम यादव, लाल बहादुर सिंह, मनोज जायसवाल, उत्तर मौर्य आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की और उनका अंतिम दर्शन किया। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अटल जी की वाणी एवं विचार हमेशा प्रेरणा देंगे। नगर के भरुहना स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। इस दौरान छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, अपना दल एस के प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, राम लौटन बिंद, डा. एसपी पटेल, विपुल सिंह, अनिल अस्थाना, कविता सिंह, आनंद सिंह, तुलसी पाल, धनंजय सिंह, ज्ञानचंद कनौजिया ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed