फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पेयजल, नाली व रास्ते की समस्या से जूझ रहा नौहा

पेयजल, नाली व रास्ते की समस्या से जूझ रहा नौहा

Tue, 22 May 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पेयजल, नाली व रास्ते की समस्या से जूझ रहा नौहा
नौहा में क्षतिग्रस्त सड़क
मिर्जापुर। डीएम द्वारा गोद लिए गए सिटी ब्लॉक का नौहा गांव आज भी पेयजल, नाली और रास्ते की समस्या से जूझ रहा है। यहां प्राइमरी स्कूल नौहा से ग्रामीण पीने के लिए पानी ले जाते हैं।
विज्ञापन

सरकार गांवों की दशा सुधारने की कवायद कर रही है। इसी के तहत राज्य पोषण मिशन में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने गांवों को गोद लिया है। जिसमें अधिकारियों को चिकित्सा विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायत राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग और ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं से लाभान्वित करना है। जिलाधिकारी ने सिटी ब्लॉक के नौहा गांव को गोद लिया है। बावजूद इसके गांव में समुचित विकास कार्य नहीं हो रहा है। गांव में स्कूल के पास लगे हैंडपंप को दो लोगों के विवाद में उखाड़ दिया गया। जिससे ग्रामीणों को स्कूल में लगे हैंडपंप से प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि डीएम अनुराग पटेल ने जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी को विवाद सुलझाते हुए हैंडपंप को रीबोर कराने का निर्देश शनिवार को दिया है। गांव में चकरोड नहीं होने से आवागमन की समस्या है। साथ ही नाली की मरम्मत नहीं पर गंदा पानी फैलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण दयाराम ने बताया कि गांव में हैंडपंप नहीं लगा है। स्कूल से पानी लेना पड़ता है। दीवार नहीं है तो पानी मिल रहा है। चकरोड पर रास्ता नहीं होने से भी परेशानी हो रही है।
संजय ने कहा कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी आवास और शौचालय नहीं बना है। ग्रामीण राहुल दुबे ने कहा कि नाली की मरम्मत और नाली पर ढक्कन बनाया जाए। उधर प्रधान नवीन कुमार ने बताया कि सभी कुपोषित परिवार के मुखिया का जॉब कार्ड बनवाया गया है। जिन पात्र व्यक्तियों का नाम पेंशन से कट गया है अथवा पात्र व्यक्ति आवास व पेंशन से वंचित हैं, उनका ऑनलाइन आवेदन कराया जा रहा है।
बीडीओ सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों को मनरेगा के तहत कार्य दिलाया जा रहा है। गांव में पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सड़कों आदि की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बजट आते ही कार्य शुरू होगा।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि जिन अधिकारियों ने गांवों को गोद लिया है वह गांवों में जाएं और विकास कार्य देखें। हर सरकारी सुविधा और योजना का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए। वह खुद शनिवार को नौहा गांव गए थे। ग्रामीणों से उनकी परेशानियों के बाबत बातचीत हुई है। उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed