{"_id":"5a47e0484f1c1bd0408bfe1b","slug":"121514659912-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी नही मिलने से मजदूरों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी नही मिलने से मजदूरों में नाराजगी
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चील्ह। मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। मजूदरी नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे ग्रामीणों ने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रभारी बीडीओ अमरेशचंद्र मिश्रा को पत्रक सौंपकर मानदेय भुगतान की मांग की। साथ ही ब्लॉक में हो रहे विकास कार्यो में अनियमितता की शिकायत भी किया।
विकास खंड कोन मुख्यालय पर शनिवार को अनुरूद्घपुर पूरबपट्टी गांव के मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मनरेगा मजदूर मजदूरी नहीं मिलने से नाराज थे। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान विकास कार्य में घोटाले का भी आरोप लगाया। मनरेगा मजदूरों ने जिला प्रशासन, ग्राम प्रधान व ब्लॉक के खिलाफ नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने प्रभारी वीडीओ को ज्ञापन सौप कर मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दिलाने की मांग किया। साथ ही गांव में नियमों की अनदेखी करके बनवाए जा रहे वाटर टैंक निर्माण की जांच कराने की मांग किया। ग्रामीणों का कहना था कि पांच लाख का कूड़ादान, एक लाख 90 हजार से स्कूल की पोताई, वर्ष 16 -17 में खडंजा, सीसी रोड का कार्य नियमों की अनदेखी करके कराया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि घोटाले में सरकारी कर्मचारी भी लिप्त है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नही हो पा रही है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग आमरण अनशन करेंगे। इस अवसर पर रेखा, मीना, सीमा, महेंद्र, सुखलाल, राजकुमारी, कान्ती, रामधनी, प्रेमशंकर, सुखराजी, साधु, कमला, शांति, मैना, सुरेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।