{"_id":"5a21a88d4f1c1b4c528b6f2b","slug":"121512155277-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टियों के वोट बैंक में हुआ भारी ईजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टियों के वोट बैंक में हुआ भारी ईजाफा
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका चुनाव में इस बार भाजपा सपा और कांग्रेस तीनों पार्टियों के मतों में इजाफा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी मनोज जायसवाल को 42 हजार 386 मत मिले हैं। वहीं पिछले नगर पालिका चुनाव में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजकुमारी खत्री को 35 हजार 590 मत मिले थे। भाजपा वोट बैंक में छह हजार 796 मतों में वृद्घि हुई है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी माता प्रसाद दूबे को 11 हजार 526 मत मिले है, जबकि पिछले चुनाव में कंचन पांडेय को पांच हजार 573 मत मिले थे, इस चुनाव में पांच हजार 953 मत अधिक मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अशोक केशरवानी को 24 हजार 276 मत मिले हैं जबकि पिछले चुनाव में सपा समर्थित उम्मीदवार मधुलिका श्रीवास्तव को तीन हजार 477 मत मिले थे। हांलाकि इस बार चुनाव में सपा ने सिंबल पर चुनाव लड़ा है। इस बार सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने से 20 हजार 799 मतों का भारी इजाफा हुआ है। वहीं बसपा के शैलेंद्र बहादुर सिंह ड्ब्बू को नौ हजार 118 मत मिले हैं, जबकि पिछले चुनाव में बसपा ने सोनिया स्वर्णकार को समर्थन मिला था, जिनको 1187 मत मिले थे। इस बार सिंबल मिलने के कारण बसपा मतों में सात हजार 931 मतों की वृद्घि हुई है।
अध्यक्ष बन गए
नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर - मनोज जायसवाल - 42386 मत- भाजपा
नगर पालिका अध्यक्ष चुनार - मंसूर अहमद - 6538 - कांग्रेस
नगर पालिका परिषद अहरौरा - गुलाब मौर्य - 4812 - बहुजन समाज पार्टी
नगर पंचायत कछवां - पंधारी उर्फ पीके यादव - 2983 - निर्दल
अध्यक्ष बन गए
नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर - मनोज जायसवाल - 42386 मत- भाजपा
नगर पालिका अध्यक्ष चुनार - मंसूर अहमद - 6538 - कांग्रेस
नगर पालिका परिषद अहरौरा - गुलाब मौर्य - 4812 - बहुजन समाज पार्टी
नगर पंचायत कछवां - पंधारी उर्फ पीके यादव - 2983 - निर्दल