{"_id":"59f4ce434f1c1b59678b839f","slug":"121509215811-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट का प्रति माह निरीक्षण करेंगे नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट का प्रति माह निरीक्षण करेंगे नोडल अधिकारी
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की गतिविधियों का निरीक्षण अब नोडल अधिकारी करेंगे। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक डा. सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने उच्च शिक्षण अध्ययन इलाहाबाद के प्रवक्ता अशोक चौरसिया को मिर्जापुर और सोनभद्र का नोडल अधिकारी बनाया है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थापना, शिक्षकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था दी गई है। बावजूद शिक्षा के स्तर पर सुधार नही हो रहा है। विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, डायट तथा जनपदों में संचालित शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों और गतिविधियों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके तहत नोडल अधिकारी जनपदों का प्रतिमाह निरीक्षण करेंगे। नोडल अधिकारी निरीक्षण के दौरान डायट, विद्यालयों का निरीक्षण, न्यायालय में योजित वाद, बीटीसी कक्षाओं में प्रवेश की स्थिति, डायट द्वारा बीआरसी पर संचालित प्रशिक्षण, जनसूचना, प्रशिक्षु शिक्षक चयन स्थिति आदि की जांच करेंगे।