{"_id":"59f4ca7e4f1c1bec538b9c65","slug":"121509214846-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी होते ही नगर से उतार गए बैनर पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी होते ही नगर से उतार गए बैनर पोस्टर
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही शुक्रवार की देर रात से पालिका एवं जिला प्रशासन की टीम ने विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए बैनर व पोस्टर को हटवाया गया। शनिवार की देर रात तक टीम द्वारा दस हजार से अधिक बैनर पोस्टर उतारे जा चुके थे। प्रशासन की माने तो अधिसूचना जारी होने के बाद भी किसी ने दोबारा बैनर पोस्टर लगाया तो उनके खर्च में प्रचार की राशि जोड़ दी जाएगी।
बता दें कि नगर पालिका चुनाव आते ही भावी प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र को बैनर पोस्टर से पाट दिया था। कई महीनों से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे लोग अपना प्रचार विभिन्न माध्यम से कर रहे थे। कोई अखबार में विज्ञापन छपवा कर तो कोई बिजली के पोलों, दीवारों आदि स्थानों पर बैनर पोस्टर के माध्यम से कर रहा था। अधिकांश लोगों ने सभासदी व अध्यक्षी पद पर दावेदारी भी ठोक दी है, लेकिन शुक्रवार को जैसे ही नगर पालिका चुनाव की घोषणा की गई वैसे ही पालिका प्रशासन, पुलिस व जिला प्रशासन के साथ मिल कर नगर में प्रचार प्रसार के लिए लगे बैनर पोस्टर को उतराना शुरू कर दिया। शनिवार की रात तक सीओ नगर संजय सिंह व सीओ सदर बृजेश तिवारी तथा सीओ चुनार सुधीर कुमार के नेतृत्व में शहर कोतवाल रमेश यादव, कटरा कोतवाल श्रीकांत राय आदि द्वारा शुक्रवार की रात तक नगर के सिविल लाइन, वासलीगंज, घंटाघर, लालडिग्गी, संगमोहाल, रोडवेज, पुलिस लाइन, रामबाग, त्रिमुहानी, नारघाट, शास्त्री समेत कछवां, अहरौरा व अन्य स्थानों पर भ्रमण कर लगभग दस हजार पोस्टर व बैनर उतारे गए। उधर चुनार में उपजिलाधिकारी चुनार सुनील कुमार मिश्रा नगर पालिका व पुलिस टीम को साथ लेकर रेलवे स्टेशन से कचहरी तक सरकारी भवन, बिजली के खंभों पर लगे पोस्टर बैनर को उतरवाया।