{"_id":"59d537804f1c1bec538b5c02","slug":"121507145600-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने ली स्वच्छता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने ली स्वच्छता की शपथ
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बथुआ स्थित 101 यूपी बटालियन में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण चल रहा है। कैंप कमांडेंट कर्नल एसके वर्मा ने बुधवार को एनसीसी कैडेट्स को एकता व अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उनको स्वच्छता का महत्व बताया और शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सफलता का मूलमंत्र ही एकता और अनुशासन है।
कैंप कमांडेंट ने टीम वर्क के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टीम वर्क की भावना से काम करना चाहिए। टीम वर्क से काम करने से कार्य की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुशासन पर जोर दिया गया। कहा कि शिविर के दौरान लिए गए प्रशिक्षण को अपने जीवन में भी अनुशरण करें। डिप्टी कमांडेंट ले. कर्नल मुफ्ती मसूद अहमद ने सद्भावना और सौहार्द की भावना को कायम रखना चाहिए। नियम और संयम से अनुशासन को बनाना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप में कैप्टन एके पांडेय, कैप्टन घनश्याम सिंह, ले. मकरंद जायसवाल, ले. प्रमोद कुमार ने कैड्टस को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान डीपी सिंह, अमित सिंह, सूबेदार मेजर शिवराम सिंह, सिकंदर सिंह, डीवी रावल, हिम्मत सिंह, डीके दूबे, आमोद शर्मा, संतोष गुप्ता, दयानंद, जैनेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन