{"_id":"59d5377e4f1c1b6e548b5be1","slug":"121507145598-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंगदोह समिति के नियमों का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंगदोह समिति के नियमों का करें पालन
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्थानीय केबी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चा किया। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि भावी प्रत्याशी लिंगदोह समिति के नियमों का पालन करें। छात्र संघ चुनाव आचार संहिता का पालन नही करने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान केबी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया 24 अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच कराने पर सहमति बनी। बैठक में सीओ सिटी, प्राचार्य डा. सुनीता त्रिपाठी, चुनाव प्रभारी अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
बिनानी में 24 को जारी होगी अधिसूचना
मिर्जापुर। नगर के भरुहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना 24
अक्तूबर को जारी होगा। वहीं मतदान पांच नवंबर को होगा। बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्रा की अध्यक्षता में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बैठक हुई। जिसमें प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल और मुख्य चुनाव अधिडारी डा. कृष्ण कुमार चौरसिया आदि की सहमति से निर्णय लिया गया। कहा कि छात्र चुनाव आचार संहिता का पालन करें। इस दौरान सीओ सदर, सीओ सिटी, डा. ध्रुवजी पांडेय, बीना, राजेश पांडेय, श्याम अचल यादव, अभिषेक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।