फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   12 TB patients found in a three-day campaign

तीन दिन चले अभियान में मिल 12 टीबी रोगी

Sat, 01 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
12 TB patients found in a three-day campaign
मिर्जापुर। टीबी रोगियों के घर पर जाकर इलाज के लिए चलाए गए मोबाइल वैन अभियान का शनिवार को समापत किया गया। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने बताया कि कार्यक्रम जनपद के हलिया, पटेहरा, चुनार, चिल्ह, कछवा क्षेत्र के दुर्गम एरिया में 27 जुलाई से चलाया जा रहा था। जिसमें कुल टीबी के संदिग्ध 76 मरीजों के बलगम की जांच की गई। जांचो उपरांत 12 टीबी के पॉजिटिव मरीज मिले। जिनकी दवा तत्काल क्षय विभाग द्वारा शुरू कराई जा चुकी है। बताया कि भारत सरकार द्वारा देश को टीबी रोग मुक्त देश बनाने के लिए मरीजों के हित में लगातार नई-नई योजनाओं को संचालित करते हुए देश को 2025 तक टीबी जैसे जान लेवा बीमारी से पूर्ण रूप से मुक्त करने के उद्देश्य से टीबी रोगियों की जांच कराई जा रही है। कोरोना के दुष्य प्रभाव के चलते सरकारी स्तर पर मिल रही नि:शुल्क सुविधाओं को प्राप्त करने से वंचित हैं। उनके लिए सरकार द्वारा अब उनके घर तक मेडिकल मोबाइल वैंन टीम को भेज कर उच्च स्तरीय सीबी नाट मशीन से तत्काल उन संदिग्ध मरीजों का बलगम जांच कराकर उन्हें चौबीस घंटे के अंदर दवा आदि सुविधाएं दिलाने का कार्य कर रही है। वैंन टीम के साथ समरेन्द्र कुमार, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, सुशील पाल के साथ साथ आशा कर्मी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed