फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बेलवन नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू

बेलवन नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू

Thu, 09 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
बेलवन नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू
पड़री। जिले में पहाड़ी ब्लाक के बेलवन नदी पर पक्का पुल बनने का कार्य बुधवार को शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के कर्मचारियों ने बेलवन नदी के पास डेरा डालकर पुल निर्माण शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है। ब्लाक के बेलवन नदी पर पक्का पुल का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। पुल निर्माण के शुरूआती दौर में कार्यदायी संस्था सेतु निगम के इंजीनियर और कर्मचारी पहुंचे। कर्मचारियों के पेयजल के लिए हैंडपंप की बोरिंग की गई।
विज्ञापन

मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्या के प्रयास के चलते पहाड़ी ब्लाक के बेलवन नदी पर पुल पास हुआ था। इसके बाद शासन द्वारा पुल निर्माण के लिए 12 करोड़, 15 लाख, 39 हजार का बजट पास किय गया, जिसके सापेक्ष पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 39 लाख का बजट भी शासन द्वारा जारी किया गया। पहाड़ी ब्लाक में बेलवन नदी पर पक्का पुल निर्माण का कार्य शुरू होने से क्षेत्र की एक लाख, 26 हजार आबादी वाले पहाड़ी ब्लाक की जनता में हर्ष है। पक्का पुल बनाए जाने से विकास खंड पहाड़ी के 16 ग्राम पंचायतों की जनता सहित मिर्जापुर, चुनार तथा गैर जनपदों के लोगों को भी गंगा नदी के उत्तरांचल में बसे कई दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा मिल जाएगी। बेलवन नदी पर पक्का पुल निर्माण होने की खबर सुनते ही 46 ग्राम पंचायत वाले विकास खंड पहाड़ी की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। विकास खंड पहाड़ी के बेलवन नदी पर पुल के अभाव में ग्रामीण जल्दी पहुंचने की चाह में अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे पुल का सहारा लेते थे। क्षेत्र की जनता बेलवन नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर काफी अर्से से जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते चले आ रहे हैं। बारिश के दिनों में बेलवन नदी पर रपटा व पुल नहीं होने के कारण 15 ग्राम पंचायत की जनता को आवाजाही में असुविधा का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्का पुल निर्माण हो जाने से लोगों को राहत मिलेगी। बेलवन नदी पर पुल नहीं होने के कारण क्षेत्र की जनता को ब्लाक मुख्यालय व मिर्जापुर पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी, अब पुल बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed