{"_id":"5b2be3724f1c1bae6e8b9410","slug":"11529602930-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टू लेन निर्माण की गुणवता पर ग्रामीणों ने लगाया प्रश्न चिन्ह्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टू लेन निर्माण की गुणवता पर ग्रामीणों ने लगाया प्रश्न चिन्ह्र
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। लालगंज-कलवारी को टू-लेन बनाने के कार्य में मानक पर ध्यान नहीं दिए जाने की शिकायत पर छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने का आश्वासन लोगों को दिया है।
सड़क निर्माण में बिना बालू के गिट्टी डालने की शिकायत लोगों ने विधायक से की थी। विधायक ने सड़क का निरीक्षण भी किया था। लालगंज-कलवारी मार्ग बनने से लालगंज और रावर्टसगंज आने जाने वालों के लिए सुविधा जनक साबित होगा। सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दो जिलों के ही आवागमन को सुचारु नहीं बनाती बल्कि मिर्जापुर सोनभद्र इलाहाबाद के लोगों को फायदा होगा। इस सड़क के बन जाने से ओबरा, डाला, अनपरा बिजली परियोजना के लोगों को राबर्टसगंज, कलवारी, दीपनगर, लालगंज व इलाहाबाद का एक सुगम रास्ता मिल जाएगा। उन्हें मड़िहान और मिर्जापुर शहर होकर इलाहाबाद नहीं जाना पड़ेगा। वे सीधे राबर्टसगंज से कलवारी होते हुए लालगंज, मांडा के साथ ही इलाहाबाद का रास्ता तय कर सकेगें। ऐसे में 42 किलोमीटर लंबे सड़क पर 42 करोड़ का भारी भरकम बजट के साथ छेड़छाड़ को देख हर कोई दांतो तले अंगुलियां दबाने को विवश है। सड़क की शिकायत छानवे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने मुख्यमंत्री से करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।