{"_id":"5ad4df7d4f1c1ba0098b4dba","slug":"11523900285-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के चलते 952 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के चलते 952 ने छोड़ी परीक्षा
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले के 12 परीक्षा केंद्रोें पर कड़ी निगरानी में सोमवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं हुई। पहले दिन सख्ती के चलते 952 छात्र-छात्राओं ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी। इसमें मुंशी मौलवी में सर्वाधिक 700, आलिम (इंटर) में 109, कामिल (बीए) में 123 और फाजिल (एमए) में 20 छात्र-छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनोद जायसवाल ने इंटरमीडिएट कालेज मठना और आदर्श इंटर कालेज अदलहाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में मुंशी मौलवी की परीक्षा में पंजीकृत 1696 में से 996 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए वहीं 700 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में आलिम (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में पंजीकृत 477 में से 368 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 109 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं कामिल (बीए) की परीक्षा में पंजीकृत 604 परीक्षार्थी में से 481 शामिल हुए जबकि 123 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार फाजिल (एमए) की परीक्षा में पंजीकृत 140 में से 120 छात्र परीक्षा में शामिल हुए जबकि 20 अनुपस्थित रहे। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं राजकीय इंटर कॅालेेज महुवरिया, सरदार पटेल इंटर कालेज कोलना चुनार, इंटर कॉलेज मठना, नगर पालिका इंटर कालेज अहरौरा, आदर्श इंटर कालेज अहरौरा, बसंत इंटर कालेज, पीडीएनडी इंटर कालेज चुनार, मिश्री लाल इंटर कालेज मवैया चील्ह, मानमाधव इंटर कालेज विजयपुर, महाशक्ति इंटर कालेज बिहसड़ा विजयपुर, श्री शिवप्रताप इंटर कालेज पवारी कला और मदरसा बदरूल इस्लाम निस्वा बनकी मड़िहान में चल रही है।