फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा त्याग पत्र, सदस्य मानें

जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा त्याग पत्र, सदस्य मानें

Fri, 02 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा त्याग पत्र, सदस्य मानें
चुनार। अविश्वास प्रस्ताव के पूर्व ही नरायनपुर के ब्लाक प्रमुख छांगुर कनौजिया ने इस्तीफा दे दिया। अविश्वास प्रस्ताव के लिए गुरुवार को मुख्यालय पर बैठक बुलाई गई थी। ब्लाक प्रमुख के इस्तीफे की सूचना नहीं मिलने के कारण बैठक में शामिल होने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य ोत्र पंचायत सदस्य मुख्यालय पर पहुंचे थे। बैठक की कार्यवाही के लिए नियत समय तक किसी अधिकृत अधिकारी के न पहुंचने पर मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नारेबाजी की। बाद में ब्लाक प्रमुख के इस्तीफे की सूचना देकर उन्हें शांत कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नाराजगी की खबर पा कर उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने मुख्यालय पर पहुंचे और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया कि प्रमुख नरायनपुर ने बुधवार को ही जिला पंचायत अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था, जो स्वीकार कर लिया गया है। इसलिए आज होने वाली बैठक का कोई औचित्य नहीं रह गया है। इसके बावजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमुख के त्यागपत्र की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को त्याग पत्र की प्रति उपलब्ध कराई तब मामला शांत हुआ। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती, इकलाख अहमद, अंजना सोनकर, विभा श्रीवास्तव, बालकृष्ण, पारसनाथ, सीता सिंह, रेखा मौर्या आदि मौजूद रहे। बीते दिनों अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी लेकिन जिम्मेदार अधिकारी की तबीयत खराब होने के चलते बैठक स्थगित कर दी गई थी। इस पर भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed