फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जानलेवा ठंड से एक की मौत, भीषण गलन से घरों में दुबके रहे लोग

जानलेवा ठंड से एक की मौत, भीषण गलन से घरों में दुबके रहे लोग

Fri, 05 Jan 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा ठंड से एक की मौत, भीषण गलन से घरों में दुबके रहे लोग
ठंड और कोहरे के बीच गुजरते लोग
मिर्जापुर। पारा लुढ़कने के साथ ही बढ़ी गलन भरी ठंड जानलेवा साबित होने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। चुनार थाना क्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी सहगू माझी (58) की ठंड से मौत हो गई। गुरुवार को चुनार थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा मुहल्ले में ठंड लगने से गुलजार फारुकी (11) पुत्र समीउल्लाह की ठंड लगने से मौत हुई थी। दोपहर 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। ठंड के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार की सुबह और शाम को पारा गिर कर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार की शाम से कोहरा शुरू होकर शुक्रवार की दोपहर 12 पर तक रहा। दोपहर 12 बजे हल्की धूप हुई लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली। गलन भरी ठंड में इजाफा होने से लोग घरों में दुबके हुए हैं। ठंड के चलते निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए हैं। इसके चलते काम की तलाश में आने वाले मजदूर भी बेहाल हैं। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी भी ठंड के चलते विलंब से पहुंच रहे हैं। ठंड में गृहणियां कपड़ों के न सूखने व पानी में काम करने से परेशान हैं। कोहरे के चलते ट्रेनें विलंबित होने से यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। ठंड से बचाव के लिए चिह्नित स्थानों पर अलाव तो जलाए गए हैं लेकिन कई सार्वजनिक स्थानों पर अब भी अलाव नहीं चले हैं जिससे चट्टी चौराहों पर लोग ठिठुरे नजर आ रहे हैं। ठंड लगने से पीड़ित होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंडलीय अस्पताल में इन दिनों सबसे अधिक ठंड लगने से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। ठिठुरन भरी ठंड में आफिस जाने वाले कर्मचारी देर से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली के भुवालपुर गांव निवासी सहगू माझी (58) की शुक्रवार को ठंड लगने से मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव और लेखपाल प्रदीप मौके पर पहुंचे। अदलपुरा चौकी प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नायब तहसीलदार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड लगने से मौत की पुष्टि हुई तो पीड़ित परिवार को शासन स्तर से सहायता राशि दिलाई जाएगी। प्रधान के पति राजेश त्रिपाठी ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 35 सौ रुपये परिवार के लोगों को दिए। ठंड से सहगू की मौत की सूचना ललित शेखर त्रिपाठी ने जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे व उप जिलाधिकारी चुनार डा. अविनाश त्रिपाठी को जानकारी दी। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार और लेखपाल प्रदीप मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed