फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ऊमर ओमर वैश्य परिषद के सुनील व महिला मंडल की ममता बनी अध्यक्ष

ऊमर ओमर वैश्य परिषद के सुनील व महिला मंडल की ममता बनी अध्यक्ष

Tue, 19 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऊमर ओमर वैश्य परिषद के सुनील व महिला मंडल की ममता बनी अध्यक्ष

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के कुशवाहा नगर स्थित सुनीता गर्ल्स इंटर कॉलेज में रविवार को ऊमर ओमर एवं महिला मंडल का संयुक्त वार्षिक चुनाव हुआ। इसमें परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार गुप्ता व महिला मंडल में ममता रानी को अध्यक्ष चुना गया। समाज के लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्षों व पदाधिकारियों को बधाई दी।

ऊमर ओमर वैश्य परिषद एवं महिला मंडल के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष व अन्य पदों का चुनाव किया गया। परिषद की साधारण सभा की बैठक में परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार गुप्ता व उपाध्यक्ष पद के लिए डा. अशोक कुमार गुप्ता व राजकुमार गुप्ता को एवं महामंत्री पद के लिए ओमकार नाथ सागर को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों संयुक्त मंत्री अनिल कुमार गुप्ता व राधेश्याम गुप्ता, संगठन मंत्री लवकुश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजमोहन गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, वस्तु व्यवस्थापक रवि कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी लवकुश कुमार गुप्ता एवं प्रचार व प्रकाशन मंत्री संजय कुमार गुप्ता को चुना गया। वहीं महिला मंडल के लिए ममता रानी को अध्यक्ष व बबिता गुप्ता एवं कंचन गुप्ता को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। साधना गुप्ता को महामंत्री, मंजू गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं सुषमा गुप्ता को प्रचार मंत्री के पदों के लिए चयन किया गया। चुनाव अधिकारी विजय कुमार लोहिया की निगरानी में परिषद का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसकी जानकारी महामंत्री ओमकार नाथ सागर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed