{"_id":"59d3de8e4f1c1bd1538b59ef","slug":"11507057294-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम से समस्याओं के निदान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम से समस्याओं के निदान की मांग
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित कार्यालय पर बीएसएनएल के ठेका कर्मियों ने मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन किया। ठेका कर्मचारियों ने महाप्रबंधक का घेराव कर समस्या के निदान की मांग किया। मंगलवार को संगठन के प्रादेशिक सचिव जीतलाल मौर्य, केंद्रीय सहायक हरिद्वार यादव, बबलू सिंह, शिव बहादुर यादव और दयाराम यादव सहित कई प्रांतीय पदाधिकारी भी धरने में शामिल हुए।
टेलीकॉम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रादेशिक सचिव जीतलाल मौर्य ने कहा कि सरकार बीएसएनएल के ठेका कर्मचारियों के प्रति गंभीर नही है। कर्मचारियों की छह सूत्री मांग को पूरा नही किया जा रहा है। सुरेश चंद्र बिंद ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारी लंबित मजदूरी का भुगतान करने, कैजुअल एवं कार्यरत मजदूरों को पीएफईसएसआई और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर अड़े हुए हैं। वहीं ठेका कर्मचारी शोषण और उत्पीड़न का विरोध कर रहे हैं। साथ ही परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ आदि को लागू किया जाए। श्रम मंत्रालय के दिशा निर्देशों की विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है, जिसे तत्काल लागू किया जाए। इस दौरान धीरेंद्र कुुमार दूबे, शिव कुमार, रामाश्रय यादव, धनेश मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, इंद्रजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने कार्यभार संभाला
मिर्जापुर। भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल के नवागत महाप्रबंधक रामजीत तिवारी ने मंगलवार को अनगढ़ स्थित कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जिले में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा, जिससे लोगों को बीएसएनएल की बेहतर सेवा मिल सके। साथ ही बीएसएनएल के कनेक्शनधारकों की भी संख्या बढ़ाने पर जोर रहेगा। इस दौरान एजीएम राम लोटन, अवर दूर संचार अधिकारी अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन