फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मजदूर के अभाव में नहीं हो पा रही धान की कटाई

मजदूर के अभाव में नहीं हो पा रही धान की कटाई

Wed, 05 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
मजदूर के अभाव में नहीं हो पा रही धान की कटाई
शेरवां। विकास खंड जमालपुर क्षेत्र के मजदूरों को ईंट-भट्टे पर चले जाने से किसानों की धान की कटाई प्रभावित हो रही है। कृषकों को मजदूरों के लिए गांव-गांव भटकना पड़ रहा है, बावजूद मजदूर नहीं मिल रहे हैं। आलम यह है कि धान की कटाई नहीं होने से रबी की फसल की बुवाई पिछड़ रही है। रबी की फसल मे गेहूं एवं जौ, चना, मसूर, मटर, सरसों, तीसी कई फसलों की बुवाई का समय 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक का ही है। किसानों का मानना है कि इसके बाद बोई जाने वाली फसलों में पैदावार की कमी आती है।
विज्ञापन

धान के कटोरे के नाम से विख्यात विकास खंड जमालपुर में मजदूरों की कमी के चलते समय से धान की कटाई व बुवाई के लिए साधन संपन्न किसान बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड प्रांत से मजदूर बुलाकर धान की कटाई कर रहे हैं। क्षेत्र के लघु किसान समय से खेती-बारी का कार्य संपन्न करने को परेशान हैं, वहीं किसानों के खेतों से नमी गायब हो रही है। मजदूरों की कमी व रबी की फसल की बुवाई में हो रहे विलंब के साथ-साथ मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।
विज्ञापन

धान की कटाई का कार्य नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही शुरू हो जाता है। धान की कटाई का कार्य शुरू होते ही ईंट-भट्टे के मालिकों द्वारा मजदूरों को एक साल की अग्रिम मजदूरी व नगदी देकर ईंट पथवाने के लिए बुला लिए जाने से किसानों को रबी व खरीफ की फसल की कटाई के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। विकास खंड जमालपुर के किसान महेंद्र नाथ सिंह, संजय सिंह, मंगला सिंह, दूध नाथ यादव, राम आसरे यादव, विजय प्रकाश सिंह, संतोष चौबे, श्रीकांत द्विवेदी, राजेश तिवारी आदि किसानों ने जिलाधिकारी से रबी व खरीफ की फसल की कटाई के समय नवंबर-दिसंबर व अप्रैल-मई माह में ईंट भट्टे पर ईंट की पथाई पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed