फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   योगी सरकार में आदिवासी न्याय के लिए भटक रहे, नहीं सुन रहे अधिकारी

योगी सरकार में आदिवासी न्याय के लिए भटक रहे, नहीं सुन रहे अधिकारी

Fri, 16 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
योगी सरकार में आदिवासी न्याय के लिए भटक रहे, नहीं सुन रहे अधिकारी
मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लाक के हुरुआ गांव के लोगों ने सुरक्षित जमीन और तालाब पर से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि इसकी एसडीएम से लेकर थाने तक की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

हुरूआ गांव के आदिवासी बारबार जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर न्याय के लिए भटकने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि हुरुआ मौजा में 15 बिस्वा दस धूर कोल जाति के लिए सुरक्षित भूमि है। इस पर गांव के कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। विरोध जताने पर मारपीट करने पर उतारू हो जा रहे हैं। मामले की शिकायत गांव के प्रधान, एसडीएम सदर और थाने में की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पिछले दिनों जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई तो उन्होंने एसडीएम को मौके जाकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने को कहा लेकिन वह नहीं गए। इसके चलते उन्हें फिर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। प्रदर्शन में रामकुमार, राजकुमार, राजेश, बृजेश, कमला, अजय, श्याम कुमारी, गुडडू, कल्लू, मंगल, रामलखन, मीना देवी, काशी, आदि सैकड़ों आदिवासी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed