फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   केबी व बिनानी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा में छात्र संघ चुनाव

केबी व बिनानी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा में छात्र संघ चुनाव

Fri, 05 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
केबी व बिनानी कॉलेज में कड़ी सुरक्षा में छात्र संघ चुनाव
केबी कालेज में शपथ लेते निर्वाचित पदाधिकारी
मिर्जापुर। केबी पीजी कालेज और जीडी बिनानी कॉलेज में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में जीडी बिनानी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक कुमार मौर्य और केबी कालेज के अध्यक्ष शिवम निर्वाचित किए गए। ठंड के चलते मतदान काफी धीमी गति से हुआ। इसके चलते कम छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

नगर के जीडी बिनानी कालेज में तहसीलदार विकास पांडेय की निगरानी में शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. केके चौरसिया ने बताया कि अध्यक्ष पद पर दीपक कुमार मौर्य 956 मत पाकर विजयी हुए जबकि समीक्षा मिश्रा को 421 और विजय कुमार को महज चार वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर 527 मत पाकर विकास सोनकर निर्वाचित हुए जबकि सागर गिरि को 441 और संजय कुमार को 337 मत मिले। महामंत्री पद पर 836 मत पाकर पूनम भारती विजयी रहीं जबकि संदीप यादव को 287 और कमर अंसारी को 232 मत मिले। इसी प्रकार पुस्तकालय मंत्री पद पर 811 मत पाकर अनिल कुमार जीत गए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित गुप्ता को 457 मत मिले। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर 246 मत पाकर कृष्ण विहारी विजयी रहे वहीं गिरीश शुक्ला को 157 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अजय कुमार सोनकर 568 मत पाकर विजयी हुए जबकि आकाश विश्वकर्मा को 251 मत मिले। इस दौरान प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल, विनोद कुमार पांडेय, डा. अरविंद मिश्र, डा. ध्रुवजी पांडेय, डा. राजेश श्रीवास्तव, डा. उमेश सिंह, डा. राम मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं एडिशनल एसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सदर बृजेश तिवारी सुरक्षा में तैनात रहे।
विज्ञापन

केबी कालेज में नगर मजिस्ट्रेट डीपी मिश्र की निगरानी में चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी डा. गौरीशंकर द्विवेदी ने बताया कि शिवम सिंह 706 मत पाकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंकित सिंह को 455 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद अकरम 766 मत पाकर विजयी हुए जबकि शरद चंद्र यादव को 483 मत मिले। महामंत्री पद पर अश्विनी दूबे को 583 मत, पुस्तकालय मंत्री सचिन कसेरा को 928 मत, कला संकाय प्रतिनिधि रवींद्र कुमार यादव को 323, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि नीरज कुमार 258 मत और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर 26 मत पाकर अभय कुमार दूबे विजयी रहे। चुनाव के दौरान प्राचार्या डा. सुनीता त्रिपाठी, देवेंद्र पांडेय, वीरेंद्र सिंह, अरविंद मिश्रा, विभूति मिश्रा, धनंजय सिंह, करनैल सिंह, शरद मेहरोत्रा, शशांक शेखर द्विवेदी, राजेश यादव, सुभाष सिंह, अंबुज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडी बिनानी कालेज के प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए कालेज आठ जनवरी तक के लिए बंद किया गया है। कालेज नौ जनवरी को निर्धारित समय पर खुलेगा। नगर के केबी कालेज और जीडी बिनानी कालेज में चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर पंफलेट और पर्चे उड़ाए।

केबी कालेज और जीडी बिनानी कालेज में मतदान के दौरान परिसर में मौजूद प्रत्याशी छात्रों से अपने समर्थन में मत डालने के लिए गुजारिश कर रहे थे। इस दौरान कई प्रत्याशी तो छात्र मतदाताओं के हाथ जोड़ रहे थे तो कुछ पैर तक छू ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed