{"_id":"59fcbcdf4f1c1bf4688b9004","slug":"111509735647-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग ने अभी तक खरीदा पांच सौ कुंतल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग ने अभी तक खरीदा पांच सौ कुंतल धान
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद में धान खरीद एक नवंबर से चल रही है। धान खरीद के दूसरे दिन तक जिले में खाद्य विभाग के पांच सेंटरों पर लगभग 500 कुंतल धान क्रय केंद्रों पर खरीदा गया है। वहीं दूसरी तरफ मिलरों द्वारा खरीदे गए धान का उठान नही किया जा रहा है। जिससे धान खरीद में परेेशानी हो सकती है। शुक्रवार को किसान हरिशचंद्र पाठक धान बेचने के दौरान पंखे से ओसाई करने पर नाराज हो गए। किसान का कहना था कि बिना ओसाई ही धान खरीद की जाए। डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि धान गंदा है, इसलिए ओसाई करना पड़ रहा है। उनके समझाने पर माने और अपना धान बेचा।
डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर खरीद चल रही है। धान खरीद वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीद के लिए 87 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिन क्रय केंद्रों पर खरीद शुरु नही हुआ है, इन स्थानों पर घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क करके धान बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सभी केंद्रों का निरीक्षण एजेंसियों के जिला प्रभारी और क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा किया गया है। एसएमआई विशाल अंबेडकर ने बताया कि मिर्जापुर खाद्य विभाग द्वारा अभी तक 174.40 कुंतल धान खरीदा जा चुका है। आरएमओ सचिन कुमार ने कहा कि किसान धान सुखा कर और साफ करके ही क्रय केंद्र पर बेचने के लिए लाएं, क्योंकि धान में अधिकतम 17 प्रतिशत नमी ही मान्य होगा।
धान विक्रय को किसान कराए पंजीयन
संभागीय खाद्य नियंत्रक रवि कुमार ने किसानों को बताया कि खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन चल रहा है। शासन द्वारा सामान्य धान के लिए 1550 रुपया और ग्रेड ए धान के लिए 1590 रुपया समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त किसानों को उतराई, छनाई के लिए 15 रुपया प्रति कुंतल की दर से भुगतान होगा।