फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11 pairs of trains will stop for 10 days during Navratri

Mirzapur News: नवरात्र में 10 दिन तक 11 जोड़ी ट्रेनों का होगा ठहराव

Wed, 18 Sep 2024 05:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
11 pairs of trains will stop for 10 days during Navratri
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के मौके पर विंंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 11 अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा। ये ट्रेनें 10 दिनों तक विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में शुरू हो रहे नवरात्र के मौके पर विंध्याचल में देश के कोने-काने से दर्शनार्थी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आते हैं। दूरदराज से आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों को ठहराव किया जाता है। रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए नवरात्र मेले के दौरान तीन से 11 अक्तूबर और 17 अक्तूबर को विंध्याचल स्टेशन पर पर 11 जोड़ी ट्रेनों का अप और डाउन लाइन पर दो मिनट का ठहराव होगा। इन ट्रेनों में एसएमवीटी बंगलुरू-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस , लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-भागलपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गुवाहाटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गुवाहाटी एक्सप्रेस, कामख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed