फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11 mm of rain in the district, maximum 7 mm in Madihan

Mirzapur News: जिले में 11 एमएम बारिश, मड़िहान में सबसे अधिक सात एमएम

Thu, 18 Sep 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
11 mm of rain in the district, maximum 7 mm in Madihan
विंध्याचल में रेहड़ा चुंगी रेलवे पुल के नीचे जल भराव का दृश्य। संवाद।
मिर्जापुर। कई दिनों से उमड़-घुमड़ रहे बादल आखिरकार बुधवार को दोपहर बाद झूमकर बरसे। जिले के चुनार तहसील में सिर्फ बूंदाबांदी हुई तो मड़िहान क्षेत्र में सबसे अधिक सात एमएम बरसात हुई। हालांकि बारिश होने से मंडलीय अस्पताल, कलेक्ट्रेट परिसर, रोडवेज परिसर, वासलीगंज, बरियाघाट, तेलियागंज, रतनगंज, संगमोहाल ओवर ब्रिज सहित कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। खेतों में पानी लगने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बारिश से लोगाें को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सदर तहसील क्षेत्र में एक एमएम, लालगंज में तीन एमएम, मड़िहान में सात एमएम वर्षा हुई। जिले में 11 एमएम बारिश दर्ज की गई। नटवा में रेलवे पुल के नीचे पानी भरने से कुछ देर के लिए आवगमन बंद रहा। मिर्जापुर-चील्ह मार्ग पर जाम से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पुराने वीआईपी मार्ग पर जलभराव
पानी बरसने से पुराने वीआईपी मार्ग पर जलभराव हो गया। श्रद्धालुओं को गलियों के रास्ते गुजरना पड़ रहा था। स्टेट बैंक चौराहा से स्टेशन रोड की दशा सबसे ज्यादा खराब रही। रेहड़ा चुंगी रेलवे पुल के नीचे पानी भरा होने से अटल चौराहा विंध्याचल मार्ग के रास्ते विंध्याचल पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





लूसा गांव में कच्चा मकान गिरा

राजगढ़। लूसा गांव निवासी राधे भारती का कच्चा मकान बुधवार की सुबह गिर गया। घर में कोई था नहीं। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। ग्राम प्रधान ने बताया कि लेखपाल को बता दिया गया है। जांच कर आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed