{"_id":"615b428a8ebc3e0bc6260c33","slug":"103-selected-in-apprenticeship-fair-mirzapur-news-vns6154402159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिसशिप मेला में 103 का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिसशिप मेला में 103 का हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आईटीआई पास युवाओं के लिए बथुआ स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान में सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया। नौ सौ प्रशिक्षु इसमें शामिल हुए। एक सौ तीन प्रशिक्षुओं का विभिन्न कंपनी में अप्रेंटिसशिप के लिए चयन हुआ।
प्रदेश सरकार के तत्वावधान में सोमवार को प्रदेशभर में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन हुआ। इसी क्रम में मिर्जापुर में भी इस मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन दास अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने कहा कि इस समय युवाओं को रोजगार की आवश्यकता है। ऐसे में इस प्रकार के मेले से उनको काफी रोजगार के लिए सहायता प्राप्त होगी। मेले में जिला उद्योग केंद्र के असिस्टेंट कमिश्नर केके अमर, लेबर विभाग के अधिकारी कौशलेंद्र कुमार सिंह सभी प्राइवेट आईटीआई के प्रबंधक व अन्य उपस्थित रहे। अधिष्ठान के प्रबंधकों का स्वागत राजकीय आईटीआई छानबे के प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य पीके शक्यवार ने किया। मेले के आयोजन में संस्थान के कार्य निदेशक उमाशंकर सिंह, अप्रेंटिस प्रभारी जेके सिंह, अनिल वर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, कौशल विकास के एमआईएस मैनेजर मनीष कुमार सिंह एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों का योगदान रहा। इस मेले में आईआईए के अध्यक्ष मोहन दास अग्रवाल ने नोडल आईटीआई के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार द्वारा लिखी गई पुस्तक मैत्री भावना का विमोचन भी किया। मेले में अधिशासी अभियंता कार्यालय नलकूप खंड, जेपी सीमेंट प्रोडक्ट चुनार, उप्र पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, चुनार सीमेंट फैक्ट्री, ओकाया बजाज, अग्रवाल ऑटो सेल्स, ब्रिजेल एलायंस प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य उद्योग व अधिष्ठान शामिल हुए।