{"_id":"5b60ada54f1c1b096a8b484e","slug":"101533062565-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छताग्राहियों की आयोजित हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छताग्राहियों की आयोजित हुई कार्यशाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थानीय विकास खंड सभागार में मंगलवार को ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए स्वच्छताग्राहियों को जरूरी सामान वितरित किया गया। इस दौरान उन्हें एक अगस्त से 30 अगस्त तक चलने वाले सर्वेक्षण अभियान के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी दी गई।
आयोजित कार्यक्रम मेें विकास खंड के 97 स्वच्छताग्राहियों को छाता, सीटी, टोपी तथा टार्च वितरित किया गया। ब्लाक प्रमुख सुरेश दूबे ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान को अंजाम तक पहुंचाने में स्वच्छताग्रहियों को विशेष भूमिका का निर्वहन करना है। खंड विकास अधिकारी सुदामा सिंह यादव ने कहा कि गांव में स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए स्वच्छताग्राही प्रेरक के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम संयोजक सहायक विकास अधिकारी पंचायत हेमचंद यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक स्वच्छताग्राही को गांव के सफाई कर्मी के साथ- साथ ग्रामीणों को भी साफ-सफाई के बारे में अपना अनुभव साझा करेंगे। बताया कि इस अभियान में गांव के लोगों को अनिवार्य रूप से शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान गांव के गली, रास्ते , स्कूल , आंगनबाड़ी आदि भवनों सहित सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जाएगा । इस अवसर पर स्वच्छताग्रहियों सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधानगण मौजूद रहे।