{"_id":"5a6cc5594f1c1b86268b69b6","slug":"101517077849-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में गायब मिले चार डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में गायब मिले चार डाक्टर
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र ने शनिवार को मंडलीय चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान एक महिला डाक्टर समेत चार डाक्टर ड्यूूटी से नदारद मिले। अस्पताल में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्रा शनिवार की दोपहर 12 बजे मंडलीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मनोज कौशिक अपने ओपीडी कक्ष में नहीं थे। इसके अलावा डा. सौरभ गुप्ता और एक अन्य डाक्टर भी लापता मिले। पता किया तो बताया गया कि दोनों लोग दिव्यांग कैंप में गए हैं। वहां जाकर देखा तो वहां भी नहीं थे। इसके अलावा चिकित्सालय की साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सफाई के नाम पर भारी भरकम पैसा खर्च हो रहा है फिर भी चिकित्सालय में गंदगी फैली है। यहां निरीक्षण करने के बाद महिला चिकित्सालय धमक पड़े। वहां पर डा. स्मृति जायसवाल गायब मिलीं। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय वहां व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर नाराजगी जताई। कई बिस्तरों पर चादर नहीं बिछी थी।