फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गणतंत्र दिवस पर बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी

गणतंत्र दिवस पर बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी

Fri, 26 Jan 2018 01:03 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजा घंटाघर
मिर्जापुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के ऐतिहासिक घंटाघर, पुलिस लाइन, नगर पालिका परिषद भवन को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था जिससे आसपास का इलाका रोशन हो उठा। गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस लाइन परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। गुरुवार की देर शाम तक गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। 26 जनवरी को जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रात: साढ़े छह बजे से मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघरों में पूजा और सामूहिक प्रार्थना सभा होगी। प्रात: सात बजे जीडी बिनानी कालेज से एसडीएम सदर अरविंद चौहान के निर्देशन में क्रास कंट्री रेस शुरू होगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में प्रात: साढ़े सात बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में सेनानी विद्या सागर शुक्ल शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। प्रात: साढ़े आठ बजे से सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों पर विभागाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। डीपीआरओ बालेश धर द्विवेदी के निर्देशन में गांवों में ध्वजारोहण होगा। इसके बाद साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण होगा और पुलिसकर्मी परेड करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह के निर्देशन में प्रात: दस बजे शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण के बाद संकल्प लिया जाएगा। राजकीय इंटर कालेज महुवरिया में स्काउट आयुक्त कमलेश द्विवेदी, जिला स्काउट प्रशिक्षक कुलदीप शुक्ला व जिला गाइड प्रशिक्षक सत्यंबदा सिंह के निर्देशन में स्काउट गाइड 12 बजे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल व अन्य संस्थाओं की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरण होगा। जिला कारागार में कैदियों में एसडीएम सदर अरविंद चौहान, सीओ सदर की निगरानी में भोजन वितरण होगा। इओ विरेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में अपरान्ह चार बजे से घंटाघर में सभा होगी। शाम सात बजे से सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

विंध्य हेरिटेज फाउंडेशन संस्था की ओर से नगर के पक्का घाट पर गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यहां नौका दौड़ होगी। इसके बाद गंगा आरती होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed