{"_id":"5a21a8a24f1c1b60678bec45","slug":"101512155298-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदर होती रही मतगणना, बाहर रूझान के लिए रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदर होती रही मतगणना, बाहर रूझान के लिए रहे परेशान
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रत्याशियों व सभासदों के लिए बीते बुधवार को लोगों ने जमकर वोट किया। शुक्रवार को जीआईसी में परिणाम के लिए आठ बजे सुबह से मतगणना आरंभ होने के बाद गणना स्थल पर समर्थक जुटने लगे। दोपहर तक जिज्ञासुओं का मेला लग गया।
अंदर से आने वालों को परिचित गैर परिचित लोग उत्सुकतावश रोक ले रहे थे। हर कोई कौन जीत रहा है, कौन आगे है, किस बूथ से किसको कितना मत मिला, हाल जानने के लिए घेरे हुए थे। मतगणना स्थल के सामने बीएलजे का मैदान मोटर साइकिलों व चार पहिया वाहनों से पटा रहा। तहसील चौराहा से लेकर महुवरिया तक प्रत्याशियों के समर्थक व विभिन्न नगर पालिका व नगर पंचायत वार्डों से आए लोगों से भरा रहा। इस दौरान लोग वाट्सअप के जरिये चुनाव का रुझान जानने के लिए मोबाइल से चिपके रहे। मतगणना स्थल पर खाने पीने की सैकड़ों अस्थायी दुकानें लगी रही। आस पास के निवासी मौके का फायदा उठाते हुए घर से गैस, चूल्हा व कड़ाही लेकर पकौड़ी आदि की दुकान लगा कर सामान बेचते रहे। वहीं चाय पान की दुकानों पर लोग जीत हार के अंतर का गुणा गणित लगाने में लगे रहे। बीच बीच में भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की जाती रही। चाय की चुस्की के साथ साथ लोग चुनावी चर्चा में मशगूल रहे।