{"_id":"56f1865d4f1c1b4c7df14d24","slug":"100-hectares-of-forest-destroyed-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सैकड़ाें हेक्टेयर जंगल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सैकड़ाें हेक्टेयर जंगल खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
मड़िहान के देवरी जंगल में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के जंगल में मंगलवार की सुबह अबूझ हाल में आग लगने से सैकड़ों एकड़ जंगल धू-धू कर जलने लगा। जंगल में आग लगने की खबर लगते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए एसडीएम मड़िहान, सीओ आपरेशन, मड़िहान थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए।
पानी की व्यवस्था न होने से दोपहर तीन बजे तक चार किलो मीटर तक जंगल में आग फैल चुकी थी जिसे बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी जद्दोजहद करने में लगे हुए थे।
बता दें कि मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी जंगल में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अबूझ हाल में आग लग गई।
हवा का दबाव बढ़ने के कारण आग देखते ही देखते पूरे जंगल में फैल गई। जंगल में आग लगते ही पशु पक्षी सुरक्षित स्थान पर भागने लगे। आग फैलने की खबर लगते ही वन तथा दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम मड़िहान जनेंद्र सिंह, सीओ मड़िहान संजय चौधरी, थानाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, अग्निशमन अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा आदि भारी संख्या में फोर्स के साथ पहुंच गए। हवा का दबाव बढ़ने के कारण आग धीरे धीरे बढ़ कर पूरे देवरी जंगल में फैल गई।
विज्ञापन
आग अपर खजुरी डैम की ओर से बढ़ते हुए दाती डढ़िया के बार्डर तक पहुंच गई। दोपहर तक सैकड़ों एकड़ जंगल जल चुका था। जानकारी होते ही वनक्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र पाठक दलबल के साथ आग बुझाने में लगे रहे। बताते चलें कि जायका परियोजना के तहत मड़िहान इलाके में पौधरोपण किया गया था।
मड़िहान वन रेंज में 20 गांव चयनित किए गए थे। जिसमें पहला गांव देवरी था। इन चयनित गांवों में लाखों की लागत से इमली, कंझी, बबूल, पीपल, नीम, चिलबिल, शीशम आदि एक दर्जन प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं।