10 हजार खाताधारकों को लेन-देन में परेशानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की शाखा में करीब 10 हजार खाताधारक नियमित लेन देन करते हैं। ऐसी स्थिति में एटीएम की सुविधा नहीं होने से ग्राहक परेशान हैं।
हलिया के बेलन बरौंधा स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा परिसर में रोजाना लेन देन करने वालों की लंबी कतार लगी रहती है, जिससे ग्राहकों को बगैर रुपया निकाले ही बैरंग वापस जाना पड़ता है। बैंक के ग्राहकों में बरौंधा के पूर्व प्रधान अश्वनी कुमार मिश्र, दीपचंद्र सोनी, रामसागर प्रजापति, निरंजन पांडेय, प्रदीप केशरवानी, गुलाब चंद्र केशरी आदि का कहना है कि बैंक में एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो ग्राहकों को सुविधा मिल सकती है।
एटीएम के अभाव में खाताधारकों को या तो 15 किमी दूर लालगंज जाना पड़ता है या फिर मिर्जापुर जाकर एटीएम की सुविधा प्राप्त हो पाती है। बैंक प्रबंधक मनीष ने बताया कि एटीएम के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है।