Mirzapur News: शादी से लौट रहे कार सवार परिवार से पिस्टल सटाकर 10 लाख की लूट
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बल्ली के अड्डा निवासी बिंदु देवी पत्नी मुगालाल अपनी पुत्री पूजा, पुत्र प्रवीण कुमार वर्मा, बहू प्रीति वर्मा के साथ अपने मायके भतीजी की शादी में चंदौली गई थी। शुक्रवार रात को परिवार के साथ घर लौट रही थी। घर के बगल के रहने वाले पिंटू जायसवाल गाड़ी चला रहे थे।
कार सवार जैसे ही पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के समीप हाइवे पर पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद पिस्टल सटाकर मारापीट कर गले से चैन छीना। डिग्गी खोलकर दो बदमाश, दो बैग लेकर फरार हो गए। दो बैग में आभूषण, 20 हजार नगद व जरूरत के कागजात आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम, क्रेडिट कार्ड आदि था।
कार सवार प्रवीन कुमार वर्मा ने बताया की छिनैती के घटना के बाद बदमाश कार की चाबी लेकर भाग निकले। जिस पर घटना के तुरंत बाद भुक्तभोगी प्रवीण कुमार ने घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से थानाध्यक्ष पड़री को दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटना स्थल के आस पास ढाबा व पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला लेकिन अभी तक घटना के विषय में कुछ पता नहीं चल सका। सीओ शैलेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।