फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Zaira Wasim Khan said goodbye to Bollywood and welcomed by Deobandi Ulama

दंगल गर्ल जायरा वसीम ने बॉलीवुड को कहा अलविदा, देवबंदी उलमा ने किया दिल से स्वागत

Mon, 01 Jul 2019 01:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Zaira Wasim Khan said goodbye to Bollywood and welcomed by Deobandi Ulama
कारी इस्हाक गोरा और जायरा वसीम खान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दंगल फिल्म में दमदार किरदार निभाने वाली कश्मीर की जायरा वसीम खान के बॉलीवुड को अलविदा कहने के निर्णय का उलमा ने खुले दिल से स्वागत किया है। उलमा का कहना है कि जायरा ने गलत रास्ता चुना था, लेकिन अल्लाह ने उन्हें हिदायत दी और उस रास्ते पर चलने से उन्होंने तौबा कर ली। 

विज्ञापन


जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि कश्मीर की जायरा वसीम खान ने फिल्मी दुनिया का जो रास्ता चुना था। उसके लिए इस्लाम और शरीयत में सख्ती के साथ मना किया गया है। लेकिन उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि उन्होंने गलत रास्ता चुना और फिर बिना किसी दबाव के उससे तौबा कर ली। यह बहुत ही सराहनीय है और इसके लिए जायरा बधाई की पात्र हैं। 
विज्ञापन


वहीं कारी इस्हाक ने कहा कि इस तरह के अमल के लिए शरीयत में कोई गुंजाइश नहीं है। जायरा की तरह दूसरे लोगों को भी चाहिए कि वह गलत रास्तों से तौबा करें और जायज कामों को करें। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि अल्लाह जब किसी का मन बदलता है तो उसे अपनी गलती का अहसास होता है और वह गलत कामों से तौबा कर लेता है। यही जायरा वसीम के साथ हुआ। यह बहुत ही खुशी की बात है कि जायरा ने यह महसूस किया कि वह इमान के रास्ते से भटक रही हैं। जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती अरशद ने कहा कि दूसरे लोगों को भी जायरा के फैसले से सबक लेना चाहिए। बता दें कि जायरा वसीम खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने का एलान किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed