फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yuvak ki maut

युवक की मौत पर बखेड़ा, थाना घेरा

Wed, 10 Aug 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Wed, 10 Aug 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
yuvak ki maut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 दिल्ली रोड पर डीएन कॉलेज के पास मंगलवार रात टाटा मैजिक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। लोगों ने मैजिक के चालक को पीटते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने चालक को भीड़ से छुड़ाया। रिपोर्ट दर्ज न होने पर भाजपाइयों ने थाना रेलवे रोड घेर लिया और नारेबाजी की। इंस्पेक्टर से भी नोकझोंक हो गई। काफी हंगामे पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पत्ता मोहल्ला निवासी पिंटू लोधी (30) पुत्र सतपाल लोधी मंगलवार रात डीएन कॉलेज के पास मंगलवार रात सड़क पार कर रहा था। इस बीच बागपत अड्डे की तरफ से जा रही टाटा मैजिक गाड़ी ने पिंटू को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पिंटू सड़क पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। बाद में भीड़ ने चालक को जली कोठी के पास दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस बीच घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गुस्साये लोगों ने आरोपी चालक को सड़क पर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर रेलवे रोड और देहलीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह आरोपी चालक को भीड़ से छुड़ाकर रेलवे रोड थाने भेज दिया। चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित पक्ष रेलवे रोड थाने पहुंचा तो पुलिस मामले को टरकाने में लग गई। जिसके बाद भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा भी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी चालक पर कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों की इंस्पेेक्टर रेलवे रोड से तीखी नोकझोंक हो गई। काफी हंगामे के बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी चालक सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया गया है। चालक नशे की हालत में बताया गया। इस दौरान हंगामा करने वालों में अनुज राजपूत, रमेश लोधी, विजय लोधी, अनिल खंडेलवाल, सुशील, गुलशन, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed